कुचामन सिटी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को शहर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।


कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक महेन्द्र चौधरी के मार्गदर्शन में नावां-कुचामन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कुचामन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में उपखण्ड कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी कुचामन को ज्ञापन सौंपा।

यह प्रदर्शन पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, बढ़ती महंगाई, नीट पेपर लीक एवं अन्य कार्यप्रणाली के विरोध में किया गया।
युवा आत्महत्या करने पर मजबूर, इसकी जिम्मेदार सरकार: सुतेन्द्र सारस्वत
कुचामन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में दिन-प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतें बढ़ने से आमजन को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही वर्तमान भीषण गर्मी के दौर में प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती एवं अनियमित पेयजल आपूर्ति से प्रदेशवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बढ़ती महंगाई से आम आदमी के लिए अपने परिवार का भरण-पोषण करना अत्यंत दूभर हो गया है। साथ ही नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं के रोजगार पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। जिसके परिणामस्वरूप देश-प्रदेश में युवा आत्महत्या तक करने को मजबूर हैं। इसकी जिम्मेदार देश-प्रदेश की सरकार है।
साथ ही कुचामन-नावां नगर परिषद में विकास कार्यों के नाम पर बड़ी अनियमितताएं बरती जा रही हैं, जो जनता के हितों के साथ खिलवाड़ है। इसके अलावा क्षेत्रीय आमजन को चिकित्सा सुविधाओं की निरंतर कमी के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन के दौरान जिला उपाध्यक्ष माधवप्रसाद धूत नावां, शेर खान, बाबूलाल बजाज, भंवर अली, बुद्वाराम चौधरी, उदय सिंह खारिया, सुतेन्द्र सारस्वत, हेमराज चावला, गजेन्द्र कांसोटिया, चन्द्रकला नोगिया, पूजा सोनी, गोपाल जड़ावटा, मदनलाल कुमावत, शंकरलाल मोहनपुरिया, मृदुला कोठारी, सिकन्दर खिंची, कमलकान्त डोडवाड़िया, सुभाष पावड़िया सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कुचामन से एसीबी ने 6 लोगों को पकड़ा, 2018 के पोषाहार घोटाला मामले में नागौर जिले से 16 गिरफ्तार






