नावां: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी बुधवार को जिले के दौरे पर रहे।


इस दौरान उन्होंने पगल्या वाले बाबा धाम (नावां) पहुंचकर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने श्रमदान, स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण किया। साथ ही कुआं पूजन कर जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार : – प्रभारी मंत्री सुबह 8 बजे जयपुर से रवाना होकर करीब 10 बजे पगल्या वाले बाबा धाम पहुंचे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 12:30 बजे नागौर के लिए रवाना हुए।

कुचामन से एसीबी ने 6 लोगों को पकड़ा, 2018 के पोषाहार घोटाला मामले में नागौर जिले से 16 गिरफ्तार






