Wednesday, May 27, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने आयोजित की...

कुचामन सिटी: पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर कांग्रेस कमेटी कुचामन एवं नावां तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचामन व नावां ने संयुक्त रूप से आधुनिक भारत के शिल्पकार व देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के पुण्य दिवस पर नेहरू बाल उद्यान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

- विज्ञापन -image description
image description

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद धूत ने पंडित नेहरू को आजाद भारत का महान शिल्पकार बताया।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने देश में सिंचाई संसाधनों के लिए भाखड़ा नांगल परियोजना, उच्च शिक्षा के लिए आईआईटी तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए इसरो सहित कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां देश को समर्पित कीं। औद्योगिक विकास, बड़े-बड़े कारखाने और सड़कों का जाल भी उनकी ही देन है। उन्होंने देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अंत्योदय की भावना को आगे बढ़ाया। देश की आजादी के लिए भी वे कई महीनों तक जेल में रहे तथा उनके प्रयासों से औद्योगिक, श्वेत और हरित क्रांति का मार्ग प्रशस्त हुआ।

महिला कांग्रेस महासचिव मृदुला कोठारी ने पंडित नेहरू को देश की महान धरोहर बताते हुए कहा कि वे सामाजिक समरसता, भाईचारे, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे।

- Advertisement -ishan

श्रद्धांजलि सभा में रहे उपस्थित : –

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद धूत, शेरखान, ब्लॉक अध्यक्ष कुचामन भंवर अली खान, नावां उदय सिंह खारिया, नगर अध्यक्ष कुचामन सुतेद्र सारस्वत, नावां बाबूलाल बजाज, जिला महामंत्री बुद्धाराम चौधरी, नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव मृदुला कोठारी, निवर्तमान पार्षद सुभाष पावड़िया, श्यामलाल बागड़ा, इकराम भाटी, मोहम्मद फारूक टांक, ओबीसी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश सेन, जिला सेवादल महिला अध्यक्ष पूजा सोनी, इमदाद खान, पार्षद प्रतिनिधि शंकरलाल मोहनपुरिया, मोहम्मद नासिर, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुन्नाराम महला फौजी, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमलकांत डोडवाडिया, परसराम बुगालिया, लादूराम डोडवाडिया, युवा कांग्रेसी गजेंद्र कांसोटिया, इमरान लीलगर, चंद्रकला नाजिया, भागुराम बुगालिया, लक्ष्मण बुगालिया, दीनदयाल कुमावत, टोडूराम कुमावत, प्रेम चंदेलिया, सिकंदर खींची, संतोष गुंद और शरीफ राव सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कुचामन में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, बढ़ते पेट्रोल-डीजल रेट और नीट पेपर लीक पर सरकार को घेरा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!