नावां: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गाय माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर देशभर में पिछले चार माह से हस्ताक्षर अभियान संचालित किया जा रहा है।


इसी क्रम में सोमवार 27 अप्रैल को नावां शहर में हस्ताक्षरित प्रतियों को उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र भेजे गए।

शहर के स्टेशन नाडा बालाजी मंदिर परिसर में सोमवार को सैकड़ों की संख्या में गौ भक्त एकत्रित हुए। यहां से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर नारे लगाते हुए जुलूस निकाला गया। जुलूस स्टेशन नाडा बालाजी मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचा।
उपखंड कार्यालय पहुंचने पर सैकड़ों लोगों ने उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नावां शहर, ग्राम मिठड़ी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और अभियान के प्रति समर्थन जताया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे मार्ग में गौ माता के सम्मान में नारे लगाए गए तथा अभियान के उद्देश्य को लेकर लोगों में जागरूकता का संदेश दिया गया।
कुचामन की हिमांशी कुमावत को राजस्थान विश्वविद्यालय में राज्यपाल ने प्रदान किया स्वर्ण पदक






