Monday, April 27, 2026
Homeनावां शहरनावां शहर में गौ सम्मान अभियान को लेकर निकला जुलूस, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के...

नावां शहर में गौ सम्मान अभियान को लेकर निकला जुलूस, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गाय माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर देशभर में पिछले चार माह से हस्ताक्षर अभियान संचालित किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

इसी क्रम में सोमवार 27 अप्रैल को नावां शहर में हस्ताक्षरित प्रतियों को उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र भेजे गए।

- विज्ञापन -image description

शहर के स्टेशन नाडा बालाजी मंदिर परिसर में सोमवार को सैकड़ों की संख्या में गौ भक्त एकत्रित हुए। यहां से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर नारे लगाते हुए जुलूस निकाला गया। जुलूस स्टेशन नाडा बालाजी मंदिर से शुरू होकर बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचा।

उपखंड कार्यालय पहुंचने पर सैकड़ों लोगों ने उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नावां शहर, ग्राम मिठड़ी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और अभियान के प्रति समर्थन जताया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम के दौरान पूरे मार्ग में गौ माता के सम्मान में नारे लगाए गए तथा अभियान के उद्देश्य को लेकर लोगों में जागरूकता का संदेश दिया गया।

कुचामन की हिमांशी कुमावत को राजस्थान विश्वविद्यालय में राज्यपाल ने प्रदान किया स्वर्ण पदक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!