Thursday, April 23, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: बुनियादी अधिगम अध्ययन (FLS) हेतु डाइट में प्रशिक्षण आयोजित, 24-25...

कुचामन सिटी: बुनियादी अधिगम अध्ययन (FLS) हेतु डाइट में प्रशिक्षण आयोजित, 24-25 अप्रैल को होगी परीक्षा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर (RSCERT) के तत्वावधान में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता परखने हेतु आयोजित होने वाले ‘बुनियादी अधिगम अध्ययन (Foundational Literacy Study) 2026’ के सफल संचालन के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुचामन सिटी द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

संस्थान के डीएलसी अरुण कुमार ने बताया कि एनसीईआरटी (NCERT), नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार यह महत्वपूर्ण आकलन आगामी 24 और 25 अप्रैल को आयोजित किया जाना है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य कक्षा तीन उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों में बुनियादी अधिगम कौशलों की स्थिति का सटीक आकलन करना और सीखने के स्तर में मौजूद कमियों की पहचान करना है ताकि भविष्य में आवश्यक नीतिगत सुधार किए जा सकें।

- विज्ञापन -image description

प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर अश्विनी कुमार एवं भोजराज सिंह ने उपस्थित सभी क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों (FI) को तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। मास्टर ट्रेनर्स ने टैबलेट (Tablet) के माध्यम से मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि यह आकलन वन-ऑन-वन (व्यक्तिगत) मोड में टैबलेट के माध्यम से किया जाएगा जिससे डेटा संकलन और विश्लेषण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनी रहे।

इस अवसर पर डाइट उप प्रधानाचार्य मोहन राम जाखड़ ने बताया कि जिले के चयनित राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग दल भी इस पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर रखेंगे ताकि आकलन की गुणवत्ता और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) की पालना सुनिश्चित की जा सके।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: सब्जी मंडी में जैन मंदिर के रास्ते पर विवाद, विरोध में सड़क पर बैठे समाज के लोग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!