नावां सिटी. स्वर्णकार समाज की ओर से आराध्य महाराजा अजमीढ़ की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।

समारोह का शुभारंभ भगवान गणेश के पूजन तथा महाराजा अजमीढ़ की आरती के साथ हुआ।

समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं ने उत्साह का माहौल बनाया। इस अवसर पर सरकारी पदों पर चयनित प्रतिभाओं, कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों तथा समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक एकता मजबूत करने तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। आयोजन की सफलता में स्वर्णकार समाज, स्वर्णकार महिला मंडल एवं स्वर्णकार युवा मंच, नावां का सराहनीय योगदान रहा। अंत में स्नेह भोज के साथ समारोह का समापन हुआ।
कुचामन में धूमधाम से मनाई महाराजा अजमीढ़ की जयंती, निकाली शोभायात्रा






