Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: नेत्र चिकित्सा शिविर में 112 रोगियों की जांच, 28 का...

कुचामन सिटी: नेत्र चिकित्सा शिविर में 112 रोगियों की जांच, 28 का ऑपरेशन के लिए चयन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट के तत्वावधान में दुर्गा माता चेरिटेबल ट्रस्ट बांसा के सौजन्य तथा जिला अंधता निवारण समिति जयपुर एवं शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर के सहयोग से गांव बांसा स्थित माताजी मंदिर धर्मशाला में निःशुल्क नेत्र जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

शिविर में कुल 112 रोगियों के नेत्रों की जांच की गई, जिनमें से 28 रोगियों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

- विज्ञापन -image description

क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा ने कहा कि आंखें प्रकृति का अनमोल उपहार हैं, जिनके माध्यम से हम जीवन के हर छोटे-बड़े पल को महसूस करते हैं। दृष्टि दोष से पीड़ित लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान करने में सहयोग करना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने चिकित्सक टीम और शिविर के सौजन्यकर्ता दुर्गा माता चेरिटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

चेरिटेबल ट्रस्ट के लक्ष्मीनारायण असावा ने बताया कि शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर की चिकित्सक टीम ने शिविर में 112 रोगियों की आंखों के साथ बीपी और शुगर की जांच की। जांच के बाद 28 रोगियों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

- Advertisement -ishan

क्लब सचिव लॉयन विष्णु मोयल ने बताया कि चयनित रोगियों को बस के माध्यम से शंकरा नेत्र अस्पताल जयपुर भेजा गया है, जहां बुधवार को उनके ऑपरेशन किए जाएंगे। राकेश अग्रवाल ने बताया कि रोगियों के भोजन, आवास, चश्मे एवं दवाइयों की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।

शिविर की व्यवस्थाओं में नितिन अग्रवाल, हंसराज, धर्मेंद्र भार्गव, हरजी मास्टर, जगदीश शर्मा, चेतन अग्रवाल, रामनिवास, गोपाल गुर्जर, अर्जुनराम बुगालिया सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

कुचामन सिटी: गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए 17 दिसंबर को जयपुर में होगा गौ सम्मान आह्वान अभियान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments