Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए...

कुचामन सिटी: गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए 17 दिसंबर को जयपुर में होगा गौ सम्मान आह्वान अभियान

कुचामन में संतों एवं गौ भक्तों की बैठक, डीडवाना-कुचामन जिले की आठ तहसीलों में सौंपी जिम्मेदारियां

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने तथा गोवंश की रक्षा के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत कुचामन में संतों एवं गौ भक्तों की अहम बैठक आयोजित की गई।

- विज्ञापन -image description

बैठक में आगामी 17 दिसंबर 2026 को जयपुर में होने वाले अभियान को लेकर चर्चा की गई तथा डीडवाना-कुचामन जिले में अभियान को गति देने के लिए गौ भक्तों की कमेटी गठित कर विभिन्न तहसीलों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान अखिल सांगलिया धूणी पीठाधीश्वर ओमदास महाराज ने अभियान के तीसरे चरण को समर्थन दिया। उन्होंने भारत में गौ माता एवं गोवंश की स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रत्येक व्यक्ति से बिना किसी भेदभाव के अभियान से जुड़ने और लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

अभियान के प्रचारक रवि भार्गव ने बताया कि संपूर्ण डीडवाना-कुचामन जिले की तहसीलों में अभियान की जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। प्रत्येक पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है तथा लोगों को गौ माता के सम्मान एवं गोवंश संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

- Advertisement -ishan

कमल कुमार पारीक ने बताया कि संपूर्ण भारत में अभियान का तीसरा चरण चल रहा है। भारत की भूमि से गोहत्या के कलंक को समाप्त करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। वहीं, लक्ष्मण दास जी महाराज ने अधिक से अधिक लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की।

अड़कसर बगीची से ओमदास महाराज ने सभी संतों एवं गौ भक्तों से अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की आवाज बुलंद करने और जनजागरण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कुचामन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त; चालक गिरफ्तार

तहसीलों में सौंपी जिम्मेदारियां

बैठक के दौरान छोटी खाटू तहसील की जिम्मेदारी सुनील कुमार माथुर को सौंपी गई। वहीं, लाडनूं तहसील की जिम्मेदारी भेरुलाल उपाध्याय, राजेंद्र जोशी, अरविंद पारीक और नारायण शर्मा को दी गई। जिले की सभी आठ तहसीलों में अभियान के संचालन के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

अभियान के तहत तहसीलों और पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, आगामी 17 दिसंबर को जिले की सभी तहसीलों एवं पंचायत स्तर से अभियान से जुड़े संत, गौ भक्त और अन्य लोग जयपुर पहुंचकर गौ माता के सम्मान में आयोजित अभियान में भाग लेंगे।

कुचामन में धूमधाम से मनाई महाराजा अजमीढ़ की जयंती, निकाली शोभायात्रा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments