कुचामन सिटी. स्वर्णकार समाज के आराध्य महाराजा अजमीढ़ की जयंती के अवसर पर रविवार को कुचामन सिटी में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर श्री माताजी मंदिर से गोदावरी गार्डन तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महाराजा अजमीढ़, राधा-कृष्ण, राम दरबार और माताजी की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

कुचामन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त; चालक गिरफ्तार
शोभायात्रा में स्वर्णकार समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर शामिल हुए। बैंड की मधुर धुनों के साथ ऊंटों और घोड़ियों पर सवार होकर समाज के लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

गोदावरी गार्डन में महाराजा अजमीढ़ जी की मुख्य आरती का आयोजन किया गया। मुख्य आरती की बोली सोनू एवं मोनू धूपड़ लादड़िया के परिवार द्वारा 51,000 रुपए में ली गई।
कार्यक्रम के दौरान सुबह भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। इसके बाद स्वर्णकार समाज के बच्चों के लिए नृत्य एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी का स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों द्वारा साफा पहनाकर एवं माला अर्पित कर स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान नवल किशोर कठरातला, संजय सहदेव, महावीर तोशावड़, रोहित सहदेव, कमल सहदेव, परमानंद मायच, मोहनलाल मायच और कैलाश धूपड़ सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे।
कुचामन सिटी: पहाड़िया परिवार ने कराया पंच परमेष्ठी विधान, 144 अर्घ्य किए समर्पित






