Thursday, April 23, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर ने सड़क सुरक्षा को लेकर उठाए अहम कदम, अधिकारियों...

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर ने सड़क सुरक्षा को लेकर उठाए अहम कदम, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर अवधेश मीणा ने की।

- विज्ञापन -image description
image description

बैठक में कलक्टर ने जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए एक प्रभावी और ठोस कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा उपायों को जमीनी स्तर पर लागू करना सुनिश्चित किया जाए।

- विज्ञापन -image description

हाईवे से अतिक्रमण हटाने और संकेतक लगाने के निर्देश

इस दौरान कलक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाने, आवश्यक स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगाने तथा ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही टोल प्लाजा पर एंबुलेंस और क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

ओवरलोडिंग और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

कलक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़क किनारे विद्युत पोल निर्धारित दूरी पर लगाए जाएं, ओवरलोडिंग और अवैध वाहन संचालन पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को नियमित पेट्रोलिंग के माध्यम से हटाने और चालान की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

- Advertisement -ishan

इसके अलावा सभी सड़क एजेंसियों को अपने-अपने टोल प्लाजा पर कैशलेस इलाज और प्रधानमंत्री राहत योजना से संबंधित जानकारी के बोर्ड लगाने और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता फूलसिंह, जिला परिवहन अधिकारी सुप्रिया विश्नोई, रिडकोर के परियोजना प्रबंधक कैप्टन जितेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जितेंद्र जांगिड़, एनएचएआई अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: सब्जी मंडी में जैन मंदिर के रास्ते पर विवाद, विरोध में सड़क पर बैठे समाज के लोग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!