Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन जिले के विद्यालयों में नो-बैग डे पर होगी बैंकिंग जागरूकता कार्यशाला

डीडवाना-कुचामन जिले के विद्यालयों में नो-बैग डे पर होगी बैंकिंग जागरूकता कार्यशाला

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले के सभी विद्यालयों में प्रति सप्ताह शनिवार को मनाए जाने वाले ‘नो-बैग डे दिवस’ पर अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा जाएगा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जिला डीडवाना-कुचामन की पहल पर विद्यालयों में बैंकिंग जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

इन कार्यशालाओं में राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और पुलिस विभाग के प्रतिनिधि विद्यार्थियों को बैंकिंग कार्य प्रणाली, साइबर फ्रॉड से बचाव, मोबाइल का सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम के उपायों की जानकारी देंगे।

ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ता समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को माध्यम बनाकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार का संदेश प्रसारित करेंगे। विद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार डिजिटल उपयोग की समझ विकसित होगी।

- Advertisement -ishan

कार्यशालाओं में भाग लेने वाले बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को उपस्थित दर्ज करने हेतु संबंधित संस्था प्रधान को अधिकृत किया गया है।

कुचामन सिटी: जवाहर स्कूल के तन्मय प्रबल कार्यक्रम प्रतियोगिता में रहे प्रथम, अब करेंगे विधानसभा में प्रतिनिधित्व

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments