Tuesday, May 26, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: वार्ड परिसीमन में गलियों के गलत वर्गीकरण को लेकर निवासियों...

कुचामन सिटी: वार्ड परिसीमन में गलियों के गलत वर्गीकरण को लेकर निवासियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. वार्ड संख्या 30 के बफाति कारीगर की गली के निवासियों ने वार्ड परिसीमन में गलियों के गलत वर्गीकरण को लेकर उपखण्ड अधिकारी कुचामन सिटी को ज्ञापन सौंपा है।

- विज्ञापन -image description
image description

निवासियों ने ज्ञापन में बताया कि हाल ही में हुए वार्ड परिसीमन के दौरान उनकी गली को गलती से दूसरे वार्ड में शामिल कर दिया गया है, जबकि अब तक वे वार्ड संख्या 30 के अंतर्गत आते रहे हैं। इस कारण उन्हें कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

- विज्ञापन -image description

निवासियों का कहना है कि उनकी गली की सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे सफाई, पानी की आपूर्ति और अन्य नगर परिषद सेवाएं वार्ड संख्या 30 से ही संचालित होती रही हैं। ऐसे में गलियों को दूसरे वार्ड में जोड़ना न केवल अनुचित है बल्कि प्रशासनिक असुविधा भी उत्पन्न कर रहा है।

उन्होंने उपखण्ड अधिकारी से मांग की है कि इस मामले की जांच करवाकर गलियों को पुनः उनके मूल वार्ड संख्या 30 में शामिल किया जाए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस विषय में स्थानीय अधिकारियों से पहले भी संपर्क किया गया था, परंतु अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

- Advertisement -ishan

निवासियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई कर उन्हें राहत प्रदान करेगा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!