कुचामन शहर पुलिस ने वर्ष 2021 में सुरेन्द्र नगर में हुई फायरिंग और हत्या के प्रयास प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को हथियार उपलब्ध करवाने वाले रोहित सिंह उर्फ रोनी राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचन्द खारिया तथा वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी के निर्देशन में की गई।

जानकारी के अनुसार – 5 जनवरी 2021 को सुरेन्द्र नगर निवासी सुनील गौड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 4 जनवरी की शाम लगभग 6:52 बजे तीन अज्ञात युवक बाइक पर आए। घर के बाहर बाइक रोककर आरोपियों ने पिस्तौल निकालकर दो राउंड फायर किया।
रात करीब 11 बजे पीड़ित को एक अज्ञात नंबर से तीन व्हाट्सएप कॉल आए और धमकी भरे संदेश भी भेजे गए, जिनके अंत में नाम अनुराधा चौधरी लिखा हुआ था। मामले की गंभीरता देखते हुए थाना कुचामन शहर में मुकदमा नंबर 10/2021 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

अब तक की कार्रवाई है –
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस प्रकरण में पहले ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। इनमें शामिल हैं – प्रकाश झाझड़ा, शिवराज, मूल सिंह, नरेन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, दांतारा सिंह उर्फ दांतार पावटा और अनुराधा उर्फ अनुराग।
इसके बाद मामले में फरार चल रहे हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी रोहित सिंह उर्फ रोनी राठौड़ की तलाश जारी थी।
हथियार सप्लायर आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने 12 नवंबर 2025 को केंद्रीय कारागृह अलवर से प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी रोहित सिंह उर्फ रोनी राठौड़ पुत्र गिरधारी सिंह, निवासी जूसरी (तहसील मकराना) को गिरफ्तार किया।
जांच में सामने आया कि इस आरोपी ने मुख्य आरोपियों को दो पिस्टल और कारतूस उपलब्ध करवाए थे, जिनका उपयोग फायरिंग में किया गया।
13 नवंबर 2025 को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर 5 दिन का पीसी रिमांड प्राप्त किया है, जिससे मामले की और गहन जांच की जाएगी।
नावां: दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 4 साल से कर रहे थे ब्लैकमेल






