Wednesday, April 29, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां: दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 4 साल से कर रहे...

नावां: दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 4 साल से कर रहे थे ब्लैकमेल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: मारोठ पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर फील्ड इंटेलिजेंस और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपियों को दबोचा। घटना को लेकर पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना की जा रही है।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी के अनुसार – 25 अक्टूबर 2025 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि चार साल पहले आरोपी शिशपाल ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और उसकी फोटो लेकर लगातार ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। मना करने पर आरोपी ने पीड़िता की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

- विज्ञापन -image description

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस थाना मारोठ में प्रकरण संख्या 170/2025 धारा 376(2)(एन), 384, 506 IPC व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  ऋचा तोमर (IPS) के निर्देश में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन नेमीचंद खारिया (RPS) और वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी बद्री प्रसाद (पु.नि.) ने विशेष टीम का गठन किया।

- Advertisement -ishan

टॉप-10 की वांटेड लिस्ट में थे आरोपी

गंभीर अपराध को लेकर आरोपियों को थाना स्तर के टॉप-10 वांछित अभियुक्तों में शामिल किया गया। पुलिस टीम ने फील्ड इंटेलिजेंस, आसूचना संकलन और संदिग्ध स्थानों के CCTV फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की।

तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों से पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी शिशपाल जाट (24) पुत्र मोतीराम निवासी शिम्भुपुरा को पहले डिटेन कर बाद में गिरफ्तार किया। वहीं अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी राजूराम मीणा (30) पुत्र भंवरलाल निवासी सिरसी को पूछताछ में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

डीडवाना: अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, मौलासर पुलिस ने की कार्रवाई

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!