कुचामन सिटी. नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचामन के संयुक्त तत्वाधान में आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस स्थानीय नेहरू बाल उद्यान में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


आज प्रातः उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेसी गजेंद्र कांसोटिया ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का आदर्श पुरुष बताते हुए सभी को उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। वर्तमान विकसित भारत ही पंडित नेहरू का दिव्य स्वप्न था जो आज साकार हो रहा है।
उपसभापति हेमराज चावला ने भी पंडित नेहरू को महान विभूति बताया तथा भारत के विकास को उत्तरोत्तर ऊंचाइयों पर ले जाना व समग्र भारत को सर्वशक्तिमान देश की कल्पना ही उनकी देशभक्ति की मिसाल थी। तथा उनके बताए हुए आदर्शों पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। पंडित नेहरू के दिल में बच्चों के लिए सदा ही विशेष लगाव था इसलिए आज का दिन उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मना रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शेर खान, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत, उपसभापति हेमराज चावला, पार्षद जवाना राम मोहनपुरिया, पार्षद प्रतिनिधि शंकर लाल मोहनपुरिया, मोहम्मद नासिर, वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गाराम चौधरी, युवा कांग्रेसी गजेंद्र कांसोटिया, इमरान लीलगर, भागुराम बुगालिया, टोडु राम कुमावत, जगदीश सोनी, माजिद कुरैशी सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने श्रद्धा सुमन चढ़ाएं और चाचा नेहरू अमर रहे, जवाहरलाल नेहरू अमर रहे, भारत माता की जय हो के नारों से नेहरू उद्यान को गूंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान किया गया।
कुचामन सिटी: गौड़ ब्राह्मण महासभा के आठवें प्रतिभा सम्मान समारोह का पोस्टर विमोचन






