Friday, May 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिशा की बैठक में अधिकारियों की...

कुचामन सिटी: सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिशा की बैठक में अधिकारियों की लगाई क्लास, पूरे दिन चली मीटिंग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में नगर परिषद कुचामन के सभागार में आयोजित हुई।

- विज्ञापन -image description
image description

जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में बैठक का संचालन जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद जाखड़ ने कर विभागवार एजेंडा, प्रगति रिपोर्ट और पिछली बैठक की अनुपालना रिपोर्ट के बारे में जानकारी प्रदान की।

- विज्ञापन -image description

विभिन्न विभागों की योजनाओं और प्रगति की समीक्षा

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद बेनीवाल ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान की उद्देशिका का वाचन कर बैठक की शुरुआत की।

बैठक में जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था, पेयजल संबंधी योजनाएं व कार्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, वन विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग, स्वायत्त शासन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत, कृषि, सहकारिता, परिवहन, उद्योग, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, राजीविका, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, शिक्षा, रेलवे, सिंचाई, सड़क, पीएम आवास योजना सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

- Advertisement -ishan

सांसद ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए बैठक में सदस्यों द्वारा उठाई गई जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के स्पष्ट निर्देश दिए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता से जल्द पूर्ण करने को कहा।

इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने सभी अधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों एवं लिए गए निर्णयों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने और पालना रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देशित किया।

स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और वन संरक्षण पर जोर

दिशा की बैठक में सांसद बेनीवाल ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पतालों में साफ-सफाई, चिकित्सकों की नियुक्ति, जल जीवन मिशन के तहत गांवों व ढाणियों में पेयजल लाइन बिछाने, जल जीवन मिशन के कार्य के दौरान टूटी सड़कों का पुनर्निर्माण करने, वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने एवं वन्य जीवों की सुरक्षा करने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर कचरा संग्रहण कराने, श्रम विभाग के श्रमिक कार्ड आवेदनों का निस्तारण करने, फसल बीमा योजना जैसी प्राथमिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने आधारभूत संरचना, नई सड़कों के निर्माण कार्य के प्रस्ताव भेजने, जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य स्तरीय सड़कों की मरम्मत, नए लघु व सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना के प्रस्ताव तैयार करने, जिले में कौशल विकास और राजीविका की गतिविधियां आयोजित करने तथा कृषि विकास से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान देकर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उद्योग, रोजगार और सहकारिता को बढ़ावा देने के निर्देश

इस दौरान उन्होंने जिले में उद्योग स्थापित कर व्यापार को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार के नवीन अवसर उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी समितियों की स्थापना तथा सहकारिता की योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

सांसद बेनीवाल ने सभी विभागों को योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बैठक के माध्यम से जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आपस में तालमेल बनाकर जिले के विकास कार्य करने चाहिए और जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

इस दौरान बैठक में मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत, जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, उपवन संरक्षक विजय शंकर पांडे सहित सभी जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: चितावा पुलिस ने 5.25 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!