कुचामन सिटी. सांसद हनुमान बेनीवाल ने अधिकारियों से कहा कि MP-MLA की बात नहीं मानते तो छोड़ दो नौकरी, खुद बन जाओ MP-MLA। कलक्टर ने तीनों अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


कुचामन सिटी नगरपरिषद के सभागार में कल डीडवाना-कुचामन जिले की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सांसद निधि (MP-LADS) और विधायक निधि (MLA Fund) से संबंधित कार्यों की स्वीकृति फाइलों के लंबित रहने का मुद्दा उठा।

बैठक के दौरान सांसद बेनीवाल ने कहा कि कारण बताओ एक महीने से भी अधिक समय हो गया है। फाइलें आगे क्यों नहीं बढ़ाई जा रही हैं?

इस पर सीओ ने कहा कि मैंने किसी की फाइल नहीं रोकी है। वहीं जिम्मेदार तीनों अधिकारी एक-दूसरे पर उंगली उठाने लगे।

सांसद और अधिकारियों की बातचीत के दौरान कलक्टर महेंद्र खड़गावत ने कहा कि आप लोग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। किसके पास फाइल जाती है? कौन रोकता है? अब तीनों को 17 CC नोटिस जारी किए जाएँ।
सांसद बेनीवाल ने कहा कि –
अगर MP-MLA की बात ही नहीं मानते तो नौकरी छोड़ दो, खुद बन जाओ MP-MLA। लोकतंत्र में विधायक सबसे अधिक शक्तिशाली होते हैं। MP-LADS से पैसा आगे नहीं जाएगा तो जनता में क्या संदेश जाएगा? पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही सरपंच कार्य नहीं कर पाएँगे, ऐसे में हमारी निधि का लाभ कैसे मिलेगा? शर्म आनी चाहिए आपको।
इस पर कलक्टर खड़गावत ने आश्वस्त किया कि सर आपके सैंक्शन मिलते ही 15 दिन में सभी फाइलें निकाल देंगे। और अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब देरी हुई, तो सस्पेंड कर दूँगा।
कुचामन सिटी: सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिशा की बैठक में अधिकारियों की लगाई क्लास, पूरे दिन चली मीटिंग






