Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: चितावा पुलिस ने 5.25 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को किया...

कुचामन सिटी: चितावा पुलिस ने 5.25 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही अभियान के तहत चितावा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया (RPS) और वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी (RPS) के सुपरविजन में पुलिस टीम ने राजपुरा तिराहा कुचामन-लोसल रोड पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अमृतपाल सिंह को दबोचा।

- विज्ञापन -image description

थानाधिकारी तेजाराम (पु.नि.) के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 5.25 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई। साथ ही मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नंबर RJ 21 4M 581 भी पुलिस ने जब्त कर ली।

पुलिस के अनुसार – गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर उसे रोका गया। पुलिस ने  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -ishan

कुचामन में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, तलाशी में 3.58 ग्राम हेरोइन बरामद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments