नावां उपखंड क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के अपहरण मामले में पुलिस कार्रवाई की धीमी गति पर परिजनों ने नाराज़गी जताई है। परिवारजनों ने उपखंड अधिकारी नावां को लिखित शिकायत देकर दो दिन में किशोरी को बरामद करने की मांग की है।


अन्य समाज के युवक पर अपहरण का आरोप
नाबालिग की नानी द्वारा उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी को सौंपे गए पत्र में बताया गया कि उनकी नावां जामा मस्जिद के नजदीक रहती थी। उसे 07 अक्टूबर 2025 की सुबह 4 बजे योगेंद्र सिंह पुत्र सरदार सिंह (रावणा राजपूत) निवासी नावां अपहरण कर ले गया।

परिजनों ने बताया कि 08 अक्टूबर 2025 को पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है।
प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी –
पत्र में लिखा कि वे मुस्लिम समाज से आती हैं, जबकि आरोपित अन्य धर्म से है। जिसके चलते समाज में अत्यधिक आक्रोश व्याप्त है।

आगे उल्लेख किया गया कि दो दिनों के भीतर नाबालिग को बरामद कर आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जाए। अन्यथा उन्हें उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
पत्र सौंपने के दौरान मुस्लिम समाज के सदर मोहम्मद रसीद, अमजद खान, यूसुफ खान, राजू सैयद, जावेद देशवाली, सद्दीक मनिहार, आसिफ खान, बबलू खान, अकरम, आमिर खान, जावेद तेली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कुचामन सिटी: नाबालिग अपहरण मामले में थानाधिकारी पर जातिवाद का आरोप, IG को सौंपा पत्र
कुचामन में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, तलाशी में 3.58 ग्राम हेरोइन बरामद






