Friday, May 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, तलाशी में 3.58 ग्राम हेरोइन बरामद

कुचामन में दो नशा तस्कर गिरफ्तार, तलाशी में 3.58 ग्राम हेरोइन बरामद

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चिट्टा (हेरोइन) सहित पकड़ा है।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया (RPS) और वृत्ताधिकारी मुकेश चौधरी (RPS) के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – थानाधिकारी सतपाल सिंह अपनी टीम के साथ 25 नवंबर 2025 को गश्त के दौरान सरहद श्रवणपुरा पहुंचे। जहां संदिग्ध स्थिति में मिले रामनिवास और सुमेरराम की तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से कुल 3.58 ग्राम चिट्टा (हिरोइन) बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों 39 वर्षीय रामनिवास पुत्र देबूराम निवासी उदयपुरा तथा 20 वर्षीय सुमेरराम बोचलिया पुत्र अमराराम निवासी करकेड़ी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -ishan

कार्रवाई में कांस्टेबल छोटूराम का विशेष योगदान रहा, जबकि टीम में कांस्टेबल केशाराम, जितेन्द्र और लाल सिंह भी शामिल रहे। 

कुचामन सिटी: घरों में नल सूखे पर प्रशासन की लापरवाही से सड़कों पर यूं ही बह रहा पानी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!