Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल की ओर से 1 नवंबर को 48वां निःशुल्क...

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल की ओर से 1 नवंबर को 48वां निःशुल्क हड्डी रोग शिविर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में रविवार, 1 नवंबर को 48वां मासिक निःशुल्क हड्डी रोग शिविर आयोजित किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

गुणमाला देवी, स्व. कमल कुमार पाण्ड्या के सौजन्य से आयोजित शिविर अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगेगा।

- विज्ञापन -image description

शिविर में राजस्थान हॉस्पिटल जयपुर के हड्डी रोग, जॉइंट, लिगामेंट एवं घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन मरीजों को परामर्श देंगे।

संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल एवं सुरेश जैन ने बताया कि शिविर के संयोजक वीर सोहनलाल वर्मा, वीर राजेंद्र तालापा, वीर सुरेश गोड, वीर जीवण सिंह, वीर संदीप पांड्या एवं वीर गोरधन मालवीय रहेंगे।

- Advertisement -ishan

वीर अशोक अजमेरा एवं सुरेंद्र सिंह दीपपुरा ने बताया कि चिकित्सक की सलाह पर मरीजों की खून संबंधी जांच एवं एक्स-रे निःशुल्क किए जाएंगे तथा उचित परामर्श दिया जाएगा। वीर अजित पहाड़िया एवं वीर तेजकुमार बड़जात्या के अनुसार शिविर स्थल पर रविवार सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।

वीर सुभाष पहाड़िया ने शिविर का लाभ लेने की अपील की।

कुचामन सिटी: भाजपा की प्रेसवार्ता, राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने SIR मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर किया पलटवार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments