कुचामन सिटी. शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कल kuchamadi.com पर प्रकाशित खबर के बाद नगर परिषद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

सभापति महेश रामचंद्रका और उपसभापति बाबूलाल कुमावत ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों और सफाई ठेका कंपनी को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए।

निर्देश मिलने के बाद सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बीआर खोखर रोड पर सड़क किनारे पड़ी गंदगी को साफ करवाया। वहीं, बापू नगर में कचरा पात्र के आसपास बिखरे कचरे को भी उठवाया गया। इससे स्थानीय निवासियों को गंदगी और बदबू से राहत मिली।
गौरतलब है कि कल प्रकाशित खबर में बीआर खोखर रोड पर नाली की सफाई के बाद सड़क किनारे पड़ी गंदगी और बापू नगर में कचरा पात्र के आसपास फैले कचरे की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था।

खबर के बाद हुई त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिकों की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने मामले को गंभीरता से लिया। त्योहारों के सीजन में शहर को स्वच्छ रखने के लिए ऐसी ही तत्परता और नियमित सफाई व्यवस्था की जरूरत है।
कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल की ओर से 1 नवंबर को 48वां निःशुल्क हड्डी रोग शिविर






