Homeनावां शहरनावां में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, चार...

नावां में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, चार जयपुर रेफर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां के खाखड़की मार्ग पर बुधवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार- हादसा बुधवार देर शाम हुआ, जब मार्ग पर अचानक दो बाइकों की टक्कर हो गई। मौके पर ही पांच लोग घायल हो गए। उन्हें तत्काल नावां के उप जिला चिकित्सालय लाया गया, लेकिन उपचार के दौरान एक युवक शिंभू (44) पुत्र हजारी राम निवासी नावां की मौत हो गई। वहीं मंजू, उर्मिला, राजू और कुशाल को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना के पीछे संभावित कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाने और गवाहों से पूछताछ करने का काम भी शुरू कर दिया है।

वीडियो में देखें – 

कुचामन सिटी: रमेश रूलानिया के हत्यारे ने की भागने की कोशिश, हुआ घायल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments