कुचामन सिटी. रमेश रूलानिया हत्याकांड में मुख्य आरोपियों में से एक ने आज मौका-मुआयना के दौरान पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की, हालांकि उसे दबोच लिया गया।


जानकारी के अनुसार – कुचामन पुलिस ने आज चारों मुख्य आरोपियों गणपत, महेश, धर्मेंद्र और जुबेर को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 2 दिन की रिमांड पुलिस को सौंपी। आज पुलिस ने रिमांड के बाद उन्हें मौका-मुआयना के लिए घटनास्थल पर लेकर गई, साथ ही उन जगहों पर जहां वे रुके थे। इसी दौरान बवलीगुड़ा में आरोपी गणपत गुर्जर निवासी बोरावड़ मकराना ने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की। भागने के दौरान वह गिर गया और घायल हो गया। पुलिस ने उसे कुचामन सिटी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

कुचामन सिटी: रमेश रूलानिया मर्डर केस के मुख्य आरोपी फिर रिमांड पर, आज कोर्ट में पेश






