Wednesday, May 13, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: रमेश रूलानिया मर्डर केस में चौथा मुख्य आरोपी जुबेर अहमद...

कुचामन सिटी: रमेश रूलानिया मर्डर केस में चौथा मुख्य आरोपी जुबेर अहमद इंदौर से गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में हुए रमेश रूलानिया हत्याकांड में चौथा फरार मुख्य आरोपी जुबेर अहमद (21) को आज शनिवार को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जुबेर मकराना बोरावड़ का निवासी है।

- विज्ञापन -image description
image description

बता दें कि कल मुख्य आरोपियों में से तीन आरोपी गणपत, धर्मेंद्र और महेश को एडीजी क्राइम दिनेश एम.एन. के नेतृत्व में कोलकाता, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था। तीनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।

- विज्ञापन -image description

कुचामन सिटी: रमेश रूलानिया के हत्यारों ने तिरुपति में करवाया मुंडन, जानें पुलिस ने कैसे पकड़ा

जानकारी के अनुसार – चारों आरोपी हत्या के बाद टोंक होते हुए मध्य प्रदेश बॉर्डर की तरफ निकले और वहां से हैदराबाद पहुंचे। हैदराबाद से वे चेन्नई, फिर तिरुपति गए। तिरुपति में चारों अलग हो गए। इसके बाद गणपत, धर्मेंद्र और महेश आगे कोलकाता चले गए, जबकि जुबेर इंदौर में छुपा हुआ था।

- Advertisement -ishan

आज जुबेर ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर राजस्थान पुलिस को सूचना दी। जुबेर के पकड़े जाने के बाद अब तक इस हत्याकांड में कुल 12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

कुचामन सिटी: रमेश रूलानिया हत्याकांड में पश्चिम बंगाल से 1-1 लाख के इनामी तीन शूटर गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!