Homeडीडवानाडीडवाना: अलखपुरा के पास बड़ा सड़क हादसा, दो की मौत, एक गंभीर...

डीडवाना: अलखपुरा के पास बड़ा सड़क हादसा, दो की मौत, एक गंभीर घायल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना क्षेत्र में शनिवार को अलखपुरा के पास हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को अलखपुरा के पास हाईवे पर दो मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अलखपुरा निवासी होशियार सिंह सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी और घायलों को संभालने में मदद की।

सूचना मिलने पर मौलासर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर कुचामन अस्पताल भिजवाया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को भी प्राथमिक उपचार के बाद कुचामन रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments