Wednesday, May 13, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: रमेश रूलानिया के हत्यारों ने तिरुपति में करवाया मुंडन, जानें...

कुचामन सिटी: रमेश रूलानिया के हत्यारों ने तिरुपति में करवाया मुंडन, जानें पुलिस ने कैसे पकड़ा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में कारोबारी रमेश रूलानिया की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।

- विज्ञापन -image description
image description

आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मुंडन तक करवा लिया था और ट्रेन के लोकल डिब्बों में सफर करते रहे ताकि उनकी लोकेशन ट्रैक न हो सके और वे सीसीटीवी कैमरों से भी बच सकें।

- विज्ञापन -image description

हत्या से लेकर गिरफ्तारी तक….

यह पूरा हत्याकांड 7 अक्टूबर की सुबह करीब 5:40 बजे हुआ था, जब रमेश रूलानिया जिम में वर्कआउट कर रहे थे। रोहित गोदारा गैंग के सदस्य वीरेंद्र चारण ने हत्या की सुपारी पवन चारण को दी थी, जिसके बाद पवन चारण ने गणपत गुर्जर को अपने साथ लिया। गणपत ने अपने तीन साथियों — महेश, धर्मेंद्र, और जुबेर — के साथ मिलकर रमेश रूलानिया की जिम में गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद चारों आरोपी टोंक जिले के निवाई नगरपालिका से 25 किलोमीटर दूर जोधपुरिया गांव स्थित देवधाम पहुंचे, और वहां से मध्य प्रदेश बॉर्डर की ओर निकल गए। इसके बाद वे ट्रेन पकड़कर हैदराबाद फिर चेन्नई और वहां से तिरुपति (आंध्र प्रदेश) पहुंचे। हाईवे पर जाते समय चारों एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे।

- Advertisement -ishan

इधर एडीजी क्राइम दिनेश एम.एन. के नेतृत्व में एजीटीएफ और स्पेशल टीम इनकी लोकेशन ट्रैक कर रही थी।

तिरुपति पहुंचने के बाद गणपत, धर्मेंद्र और महेश ने अपना मुंडन करवा लिया, ताकि पहचान न हो सके। इसी दौरान जुबेर उनसे अलग हो गया। ये तीनों आगे झारखंड के रास्ते कोलकाता पहुंचे, जहां इनकी मौजूदगी की सूचना स्पेशल टीम को मिली।

टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से फूलबागान के कडापाड़ा इलाके में छापा मारा। पूछताछ के दौरान संदेह होने पर जब पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी वहां से भाग निकले। बाद में साल्ट लेक स्थित बंगाल टेनिस अकादमी के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि, मकराना बोरावड़ निवासी जुबेर अहमद अभी भी फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!