डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों डीडवाना, कुचामन, लाडनूं और मौलासर में मतदान प्रक्रिया जारी है।

चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह और पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रवि ने शनिवार को मौलासर सहित आसपास के विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने मतदान कार्य में लगे कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही मतदान प्रक्रिया को निर्बाध और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
कुचामन में महावीर इंटरनेशनल के 31वें अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर बैठक आयोजित







