कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के 31वें अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को जैन स्कूल, पलटन गेट में प्रातः 10:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

अधिवेशन आगामी 19-20 दिसंबर को “द सिटी ब्यूटीफुल” चंडीगढ़ में आयोजित होगा। इस वर्ष का अधिवेशन थीम “मैत्री पर्व 2026 – सेवा और समर्पण से परिवर्तन” रखा गया है।

बैठक का आयोजन महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा “सबकी सेवा, सबको प्यार, जियो और जीने दो, दोस्ती से सेवा” के मूल मंत्र के साथ किया गया।
बैठक में संस्था के एपेक्स एडवाइजरी बोर्ड सदस्य वीर पदमचंद जैन, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय महासचिव वीर अशोक गोयल, रीजन-3 उपाध्यक्ष वीर नरेंद्र रांका तथा अजमेर जोन अध्यक्ष वीर बाबूलाल जैन ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर मार्गदर्शन प्रदान किया।

अधिकाधिक सहभागिता का किया आह्वान
अतिथि पदाधिकारियों ने कुचामन से अधिक से अधिक वीर, वीरा एवं युवा सदस्यों से चंडीगढ़ अधिवेशन में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर वीर रामावतार गोयल ने जानकारी दी कि कुचामन से अब तक 35 वीर-वीरा अधिवेशन के लिए अपनी सहमति देकर पंजीकरण शुल्क जमा करवा चुके हैं।
बैठक में सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीर विजय पहाड़िया, युवा अध्यक्ष आनंद सेठी, सचिव विकास पाटनी, कोषाध्यक्ष पारस पहाड़िया, वीर अशोक अजमेरा, वीर संपत बगड़िया, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर नंदकिशोर विडसर, वीर सुभाष गंगवाल, वीर कमल गौड़, वीर गोरधन मालवीय एवं वीर बलराम प्रधान सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता निभाई तथा संस्था की सर्वांगीण उन्नति और आगामी सेवा परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान कुकनवाली स्थित नवगठित केंद्र की अध्यक्षा वीरा उर्मिला सेठी, वीरा लीना काला एवं अन्य सदस्यों से भी संवाद कर उन्हें चंडीगढ़ अधिवेशन में पधारने का निमंत्रण दिया गया। साथ ही संस्था के विभिन्न सेवा प्रकल्पों में तन-मन से सहयोग कर सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया।







