Saturday, May 23, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: धनतेरस पर महिलाएं लाईं सोने की मिट्टी, की माँ लक्ष्मी...

कुचामन सिटी: धनतेरस पर महिलाएं लाईं सोने की मिट्टी, की माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में मिट्टी को सोने का रूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मिट्टी में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए महिलाएं धनतेरस के दिन सुबह जल्दी उठकर पीली मिट्टी, जिसे सोने की मिट्टी कहते हैं, उसे घर में लेकर आती हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

फिर इससे घर की चौखट और आंगन को लीपा जाता है। यही परंपरा कुचामन सहित आसपास के क्षेत्रों में आज भी चली आ रही है।

- विज्ञापन -image description

डीडवाना-कुचामन के कुचामन सिटी सहित आसपास के गांवों में शनिवार को धनतेरस पर्व उल्लास एवं श्रद्धा से मनाया गया। धनतेरस पर्व को लेकर महिलाओं ने शनिवार सुबह बाहर जंगल या रेत के टीले पर जाकर धरती व धनदेवी माता की विशेष पूजा-अर्चना की। वहां से मिट्टी खोदकर बर्तन में भरकर आंवले के फूलों से सजा घर लेकर आईं। कुचामन सहित कई गांवों में इस परंपरा का निर्वहन सदियों से किया जा रहा है।

- Advertisement -ishan

धनतेरस के दिन लोग घर में चांदी, सोना और बर्तन लाते हैं, लेकिन राजस्थान में धनतेरस के दिन कुछ अलग ही परंपरा नजर आती है। डीडवाना-कुचामन जिले में महिलाएं सूर्योदय से पहले खाली बर्तन लेकर घर से निकलती हैं और मिट्टी की पूजा कर पीले सोने के रूप में अपने साथ मिट्टी ले आती हैं।

मान्यता है कि पीली मिट्टी में लक्ष्मी का वास होता है। घर में जितनी मिट्टी लाई जाएगी, उतना ही लक्ष्मी का प्रवेश होगा और धन-संपदा आएगी। दिवाली से पहले आने वाले धनतेरस पर्व पर कुचामन के हिंदू समाज में मिट्टी को पवित्र मानकर उसकी पूजा की जाती है।

इस दौरान मुनिया जांगिड़, सुशीला जोशी, मुन्की कंवर, सीमा सेन, ललिता वर्मा, ममता सोनी, संतोष पाराशर, विमला टेलर, अलका जोशी, कंचन सेन, पुष्पा गौड़, मंजू शर्मा सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!