Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: घाटवा के कुलदीप ने RAS में हासिल की 11वीं रैंक,...

कुचामन सिटी: घाटवा के कुलदीप ने RAS में हासिल की 11वीं रैंक, दोस्त रविंद्र ने भी लहराया परचम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. घाटवा के निकटवर्ती ग्राम रिक्शा के दो दोस्त कुलदीप कुमावत पुत्र जगदीश प्रसाद कुमावत और रविंद्र कुमावत पुत्र जगदीश कुमावत ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS)-2023 में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। पहली ही कोशिश में कुलदीप ने 11वीं रैंक और रविंद्र ने 541वीं रैंक प्राप्त की।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

वर्तमान में दोनों कनिष्ठ लेखाकार के पद पर कार्यरत हैं और लगातार कठिन परिश्रम करते रहे। सफलता का श्रेय दोनों ने अपनी मेहनत के साथ-साथ परिवार, मित्र और गुरुजनों को दिया।

- विज्ञापन -image description

सफलता की खबर से उनके गाँव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कुचामन पहुंचते ही कुमावत भवन में समाज बंधुओं ने माला, साफा पहनाकर और मुंह मिठ्ठा कराकर स्वागत किया।

इस अवसर पर कुमावत विकास समिति कुचामन के अध्यक्ष राजकुमार फोजी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल साडीवाल, संतोष सिहोटा, सुनिल कुमावत, कुमावत युवा शक्ति अध्यक्ष सत्यनारायण जायलवाल, दुर्गेश मारोठिया, मुकेश खारिया, मुकेश बारवाल, श्रीराम कीरोडीवाल, हरिश छापरवाल, गोविंद माचीवाल, जगदीश कीरोडीवाल, महेंद्र सोकल सहित समाज के कई जागरूक युवा मौजूद रहे।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: मांगलोदी की कविता और पूजा ने RAS में लहराया परचम, सगी बहनों का एक साथ चयन

कुचामन सिटी: हाईकोर्ट के आदेश पर आसिफ खान हटेंगे, सुरेश सिखवाल बनेंगे फिर सभापति

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments