Homeनावां शहरनावां: बाबा श्याम की भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजनों...

नावां: बाबा श्याम की भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजनों पर देर रात तक झूमे श्याम प्रेमी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. श्री श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.), नावां सिटी की ओर से आयोजित नवम् वार्षिकोत्सव के अंतर्गत भव्य श्री श्याम भजन संध्या श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर बाबा श्याम के दरबार में दर्शन एवं भजन संध्या का आनंद लेने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी एवं समिति के सदस्य कार्यक्रम में पहुंचे। पूरे आयोजन स्थल पर देर रात तक बाबा श्याम के जयकारों और भजनों की गूंज सुनाई देती रही।

- विज्ञापन -image description

संस्था के अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि भजन संध्या में कैलाश गौड़ और जयपुर के कलाकारों द्वारा बाबा श्याम का विशेष एवं मनमोहक फूलों से श्रृंगार किया गया। बाबा के दरबार को आकर्षक बनाने के लिए देश-विदेश से विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे और मनमोहक फूल मंगवाए गए थे।

- Advertisement -ishan

फूलों की सुंदर सजावट से बाबा का दरबार देखते ही बन रहा था। भव्य फूलों के श्रृंगार के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और भक्तों ने बाबा श्याम के समक्ष शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

भजन संध्या में आमंत्रित भजन गायक गौरी शरण (इंदौर), अजय शर्मा (दौसा), नरेंद्र राणा (जयपुर), हिमांशी कंडारा (जयपुर) एवं मुकेश राजपुरोहित (कुचामन) ने एक से बढ़कर एक शानदार श्याम भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

कलाकारों ने बाबा श्याम की महिमा, भक्ति और प्रेम से ओतप्रोत भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं नावां के स्थानीय कलाकारों गौतम खंडेलवाल, नरेंद्र अजमेरा, मुरली पाराशर, तुषार गौड़, प्रदीप गौतम, विजय सबनानी, राधेश्याम स्वामी एवं विजय सेन सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से भजन संध्या को विशेष बना दिया।

भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच बाबा श्याम की धमाल ने कार्यक्रम में विशेष रंग जमा दिया। बाबा की धमाल पर श्याम प्रेमी जमकर झूमे और नाचते-गाते हुए अपनी भक्ति और श्रद्धा प्रकट की। पूरा पंडाल श्याममय हो गया। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर ओर बाबा श्याम के जयकारे और भक्ति का उल्लास नजर आया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी भजन गायकों, स्थानीय कलाकारों, सहयोगकर्ताओं, अतिथियों तथा दूर-दराज से पधारे समस्त श्याम प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

डीडवाना-कुचामन जिला परिषद और पांच पंचायत समितियों में कल होगा मतदान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments