कुचामन सिटी में राजनीति फिर बदलने वाली है, क्योंकि नगर परिषद में सभापति का सिंहासन फिर अपना शासक बदल रहा है।


सूत्रों के अनुसार, हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए पहले जारी स्टे ऑर्डर को रद्द कर दिया है। इसके अनुसार अब नगर परिषद कुचामन सिटी के सभापति सुरेश सिखवाल ही होंगे।


दरअसल, पहले स्वायत्त शासन विभाग द्वारा सुरेश सिखवाल को सभापति नियुक्त किया गया था। इस पर तत्कालीन सभापति आसिफ खान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले में हाईकोर्ट ने स्टे का आदेश दे दिया, जिसके बाद सुरेश सिखवाल को हटाया गया और 9 सितंबर को सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला ने पदभार ग्रहण किया।
आज हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने अपना फैसला सुनाते हुए पहले के स्टे ऑर्डर को रद्द कर दिया। नया फैसला सुनाते हुए पहले जारी आदेश को ही बरकरार रखा गया है। इसके अनुसार अब आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला फिर से निलंबित हो गए हैं और नगर परिषद के सभापति के रूप में सुरेश सिखवाल को पदभार सौंपा जाएगा।

बता दें कि आसिफ खान पर आरोप था कि उन्होंने नियमों के विरुद्ध नगर परिषद में कर्मचारियों की पदोन्नति की, वहीं हेमराज चावला पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने एक अवैध पट्टा बनवाया। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया था।






