डीडवाना-कुचामन जिले की पुलिस ने हत्या के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी रामकरण उर्फ करण को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस प्रकरण में अब तक 20 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।


दरअसल, 28 अगस्त 2023 की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच सूचना मिली कि मौलासर से कुचामन की ओर आ रही मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को सरहद राणासर क्षेत्र में स्कॉर्पियो, कैपर और बोलेरो गाड़ियों में सवार कुछ लोगों ने टक्कर मार दी। मौके पर दो युवक मृत मिले जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल था।

घायल किशनाराम (26) पुत्र नन्दाराम मेघवाल निवासी कलकला की ढाणी मंगलाना को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां से उसे उच्च उपचार के लिए रेफर किया गया।
मृतकों की पहचान चुनीलाल (24) पुत्र नोरताराम निवासी विदियाद और राजू (25) पुत्र बाबूलाल निवासी विदियाद के रूप में हुई।

बदमाशों के खिलाफ कुचामन सिटी थाने में हुआ मामला दर्ज
घटना के संबंध में प्रार्थी बाबूलाल पुत्र रतनाराम मेघवाल की रिपोर्ट पर थाना कुचामन शहर में मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया (RPS) व वृत्ताधिकारी कुचामन शहर अरविन्द विश्नोई (RPS) के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।
अब तक इस प्रकरण में 5 इनामी अपराधियों सहित कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इनमें संदीप कुमार, चेनाराम, प्रकाश, राकेश कुमार, कृष्ण वैष्णव, सुरेश रणवा, गोविन्द उर्फ मामा, नरेन्द्र महलां, सुरेन्द्र, मुलाराम, लालाराम उर्फ ललित, श्रवणराम, महेन्द्र, देवेन्द्र सिंह, कन्हैयालाल उर्फ किट्टू, प्रदीप, राकेश देवना और पंकज कुमार सहित कई नाम शामिल हैं। घटना में प्रयुक्त 1 बोलेरो कैम्पर, 1 बोलेरो और 2 स्कॉर्पियो गाड़ियां भी पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।
नवीनतम कार्रवाई के तहत वांछित आरोपी रामकरण (25) उर्फ करण पुत्र जगदीश जाट निवासी जोड़ी का बास नूंवा थाना मौलासर को गिरफ्तार किया गया है।
टीम की भूमिका – गिरफ्तारी में पुलिस टीम के हनुमानराम हैडकॉन्स्टेबल, प्रभूराम कॉन्स्टेबल, विजेन्द्र कॉन्स्टेबल थाना बरडवा, रोहिताश सिंह हैडकॉन्स्टेबल थाना कुचामन सिटी और अजय कॉन्स्टेबल थाना कुचामन की विशेष भूमिका रही।
नावां पुलिस ने लोगों के बैंक खाते किराए पर लेने के मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
डीडवाना में डिप्लोमा कोर्स के नाम पर युवतियों से लाखों की ठगी, संस्थान संचालक फरार
लाडनूं: नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था






