Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: चारधाम पदयात्री आदित्य शेखावत का केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मान

कुचामन सिटी: चारधाम पदयात्री आदित्य शेखावत का केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. परेवड़ी के युवा आदित्य शेखावत ने बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारधाम की पैदल यात्रा कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर उनका सम्मान किया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कासम अली राठौड़ भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें अपने पास बुलाकर आदित्य की यात्रा से संबंधित पोस्टर का विमोचन उनके हाथों से करवाया। इस मौके पर कासम अली राठौड़ ने कहा कि यह उनके जीवन का अविस्मरणीय पल है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है।

- विज्ञापन -image description

गौरतलब है कि परेवड़ी निवासी आदित्य शेखावत ने 23 जुलाई 2025 को चारधाम की पैदल यात्रा का शुभारंभ किया था। लगातार 40 दिनों की कठिन यात्रा के बाद वे मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंच गए। उनकी इस यात्रा से न केवल परिवार, बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments