Wednesday, April 29, 2026
Homeक्राइम न्यूजडीडवाना में डिप्लोमा कोर्स के नाम पर युवतियों से लाखों की ठगी,...

डीडवाना में डिप्लोमा कोर्स के नाम पर युवतियों से लाखों की ठगी, संस्थान संचालक फरार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना शहर में एक निजी शिक्षण संस्थान द्वारा दर्जनों छात्राओं को डिप्लोमा कोर्स का झांसा देकर लाखों रुपए हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। संस्थान संचालक फीस वसूलने के बाद फरार हो गया और पीड़ित युवतियों का भविष्य अंधकार में डाल दिया।

- विज्ञापन -image description
image description

झूठे डिप्लोमा का सपना दिखाकर लिया पैसा

डीडवाना के इस निजी संस्थान ने ईसीसीई (अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन) नाम से एक वर्षीय डिप्लोमा चलाने की घोषणा की थी। छात्राओं को बताया गया कि 20 हजार रुपए फीस देने पर मान्यता प्राप्त डिप्लोमा मिलेगा। संचालक के इस झांसे में आकर 50 से अधिक युवतियों ने प्रवेश लिया और पूरी फीस जमा करवाई। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी किसी को डिप्लोमा नहीं मिला।

- विज्ञापन -image description

ताला लगाकर फरार हुआ संचालक

पीड़ित छात्राओं ने बताया कि बार-बार जानकारी मांगने पर संस्थान संचालक टालमटोल करता रहा। बाद में अचानक संस्थान बंद कर वहां ताला जड़ दिया गया और वह फरार हो गया।

छात्राओं का कहना है कि जब उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की तो संचालक ने फोन उठाना बंद कर दिया। इतना ही नहीं, अलग-अलग नंबरों से कॉल कर उन्हें यह धमकी दी गई कि चाहे पुलिस में शिकायत करो या कहीं और जाओ, उसका कुछ नहीं बिगाड़ा जा सकता।

- Advertisement -ishan

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित छात्राओं और परिजनों ने जब थाने का रुख किया तो डीडवाना पुलिस उपाधीक्षक धर्म पूनिया ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले में गहन जांच की जा रही है और दोषियों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित परिवारों की मांग – सख्त कार्रवाई हो

छात्राओं और परिजनों का कहना है कि शिक्षा के नाम पर युवतियों के भविष्य के साथ किया गया यह खिलवाड़ गंभीर अपराध है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।

कुचामन सिटी: तेजाजी महाराज की भव्य यात्रा सैकड़ों वाहनों के साथ सुरसुरा धाम के लिए रवाना

लाडनूं: हीरावती गांव में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!