Homeक्राइम न्यूजलाडनूं: नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में...

लाडनूं: नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

लाडनूं थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म प्रकरण में आरोपी मोहनलाल को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

आरोप है कि मोहनलाल नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और रेप किया।

- विज्ञापन -image description

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना हिमांशु शर्मा (RPS) एवं वृताधिकारी लाडनूं विक्की नागपाल के सुपरविजन में थानाधिकारी लाडनूं महिराम विश्नोई मय टीम द्वारा की गई।

घर से गायब मिली नाबालिग

दिनांक 12 अगस्त 2025 को थाना लाडनूं पर रिपोर्ट प्राप्त हुई कि रिपोर्टकर्ता अपने परिवार के साथ सुबह खेतों पर गया था। उस समय उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। जब वे करीब 11 बजे घर लौटे तो पुत्री घर पर नहीं मिली। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। इस रिपोर्ट पर थाना लाडनूं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

- Advertisement -ishan

रेप के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी

पुलिस टीम ने फील्ड इंटेलिजेंस व आसूचना संकलन कर संदिग्ध स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी सहायता से नाबालिग बालिका को बिदासर से बरामद कर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया।

इसके बाद आरोपी मोहनलाल (22) निवासी बोलियों की बाड़ी बिदासर को लाडनूं से डिटेन किया गया। वह विदेश भागने की फिराक में था। पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

परबतसर से अवैध हथियार के साथ बदमाश दातार पोषक गिरफ्तार

डीडवाना बस स्टैंड पर युवक मिला अचेत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

डीडवाना-कुचामन पुलिस पर किसका दबाव? संगीता की मौत को आत्महत्या बताने पर बोले हनुमान बेनीवाल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments