कुचामन सिटी से राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा-2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। परीक्षा देने जयपुर जाने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए नागौर से चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिनका ठहराव कुचामन सिटी स्टेशन पर भी रहेगा।


इससे अभ्यर्थियों को जयपुर पहुंचने और परीक्षा समाप्त होने के बाद लौटने में आसानी होगी।

कुचामन होकर जयपुर जाने वाली पहली ट्रेन
ट्रेन नंबर 04815 नागौर-खातीपुरा (जयपुर) परीक्षा स्पेशल 13 सितंबर (शनिवार) को सुबह 5 बजे नागौर से रवाना होगी और रास्ते में मकराना जंक्शन व कुचामन सिटी सहित कई स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 11:50 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04816 खातीपुरा-नागौर परीक्षा स्पेशल उसी दिन दोपहर 1:30 बजे खातीपुरा से चलकर रात 8 बजे नागौर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव कुचामन सिटी स्टेशन पर भी रहेगा। इसमें 8 जनरल कोच होंगे।
सांगानेर तक की दूसरी ट्रेन
इसी तरह ट्रेन नंबर 04819 नागौर-सांगानेर परीक्षा स्पेशल 13 सितंबर को सुबह 8:30 बजे नागौर से रवाना होगी और मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी व अन्य स्टेशनों पर ठहराव करती हुई अगले दिन सुबह 4:15 बजे सांगानेर पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 04820 सांगानेर-नागौर परीक्षा स्पेशल 14 सितंबर की शाम 6:55 बजे सांगानेर से रवाना होकर रात 12:55 बजे नागौर पहुंचेगी। इस ट्रेन का भी स्टॉपेज कुचामन सिटी स्टेशन पर रहेगा और इसमें 8 जनरल कोच लगाए जाएंगे।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 13 और 14 सितंबर को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगा।






