Tuesday, April 28, 2026
Homeब्रेकिंग न्यूजकुचामन सिटी: हरीश कुमावत के पुत्र राजेंद्र बोले – परिवार भाजपा के...

कुचामन सिटी: हरीश कुमावत के पुत्र राजेंद्र बोले – परिवार भाजपा के साथ, महेंद्र चौधरी कर रहे नौटंकी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भाजपा नेता स्व. हरीश कुमावत के पुत्र राजेंद्र कुमावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके पिताजी को आजीवन मान-सम्मान दिया।

- विज्ञापन -image description
image description

पिताजी खून-पसीने की मेहनत से पूरे नागौर जिले में भाजपा का कमल खिलाने वाले और राजस्थान में भीष्म पितामह के रूप में ख्यात रहे। इसी कारण उन्हें कभी टिकट के लिए जाना नहीं पड़ा और भाजपा ने 8 बार विधायक, एक बार सांसद, 9 बार जिला अध्यक्ष, 2 बार नगर पालिका अध्यक्ष व अन्य जिम्मेदारियां सौंपीं।

- विज्ञापन -image description

राजेंद्र कुमावत ने कहा कि पिताजी को हमेशा पार्टी और जनता का सम्मान मिला। दांता रामगढ़ विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी को दोगुना वोट दिलाए थे। 2018 के चुनाव में भी भाजपा जीत के करीब थी लेकिन मतदान के दिन उनकी दादी के निधन से पिताजी को घर लौटना पड़ा और मात्र 500 वोट से हार हुई।

उन्होंने बताया कि उनके भाई स्व. जयप्रकाश कुमावत पार्षद रहे, माताजी यशोदा देवी कुमावत नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं, चाचा रामदेव कुमावत छत्तीसगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष रहे, पूरा परिवार भाजपा से जुड़ा है और आगे भी रहेगा।

- Advertisement -ishan

भाई मुकेश के कांग्रेस में जाने पर बोले राजेंद्र

राजेंद्र ने कहा कि उनके छोटे भाई मुकेश कुमावत के कांग्रेस में जाने की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। “संभव है उस समय उसकी बुद्धि पर किसी ने असर डाला हो, लेकिन समय रहते सब ठीक हो जाएगा। मैं स्वयं भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता और नागौर देहात जिला कार्यकारिणी सदस्य हूं।”

महेंद्र और आसिफ कर रहे नौटंकी

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उनके राज में भ्रष्टाचार, मकान तोड़ने जैसी घटनाएं हुईं, जिससे स्व. हरीश कुमावत भी प्रताड़ित हुए और तबीयत बिगड़ने पर उनकी मृत्यु हो गई। राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस नेता महेंद्र चौधरी और आसिफ खान राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि कुमावत परिवार की रगों में भाजपा के प्रति भावना है और हमेशा रहेगी।

कार्यक्रम में महेंद्र चौधरी के साथ मुकेश कुमावत।

बता दें कि कुचामन सिटी नगर परिषद में सभापति और उपसभापति के पुनः पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मुकेश कुमावत ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा उनके पिता स्व. हरीश कुमावत को प्रताड़ित किया गया था। अब इस पर उनके भाई राजेंद्र कुमावत का बयान सामने आया है।

कुचामन में सभापति आसिफ खान ने संभाला पदभार, महेंद्र चौधरी भाजपा पर बरसे

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!