Saturday, April 18, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में सभापति आसिफ खान ने संभाला पदभार, महेंद्र चौधरी भाजपा पर...

कुचामन में सभापति आसिफ खान ने संभाला पदभार, महेंद्र चौधरी भाजपा पर बरसे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी.  सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला ने मंगलवार को उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद वापस कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी ने कुचामन नगर परिषद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी और मंत्री विजयसिंह चौधरी पर तीखे हमले किए।

- विज्ञापन -image description
image description

बता दें कि नगर परिषद के सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला को पहले निलंबित किया गया था, जिस पर हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया। अब दोनों ने वापस पद संभाला है।  

- विज्ञापन -image description

खबर – कुचामन नगरपरिषद में आसिफ खान ही रहेंगे सभापति, कोर्ट से मिला स्टे

स्थगन आदेश मिलने के बाद मंगलवार की सुबह रैली निकाली गई, जो आसिफ खान के घर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर परिषद तक पहुंची। इस दौरान जगह जगह आसिफ खान और हेमराज चावला का स्वागत किया गया।

- Advertisement -ishan

इसके पहले सोमवार की रात को जमकर आतिशबाजी की गई। रैली में पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी, सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला अपने समर्थकों के साथ शामिल रहे। डीजे और आतिशबाजी के साथ वे नगर परिषद पहुंचे, जहां वापस पद ग्रहण किया गया और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक हरीश कुमावत के पुत्र मुकेश कुमावत भी मौजूद रहे और उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कुमावत समाज को नुकसान पहुँचाया है। इस पार्टी में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटीं जिनको मैं बयां नहीं कर सकता। उनको कितना परेशान किया गया और किस-किस तरीके से सीट से हटाने का प्रयास व प्रताड़ित किया गया। अब मैं आम जनता और शोषित वर्ग के साथ रहूँगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के बयान –

महेंद्र चौधरी ने सबसे पहले पूर्व विधायक हरीश कुमावत को याद करते हुए उनके पुत्र मुकेश कुमावत को कांग्रेस पार्टी का समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कुचामन में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध और प्रशासनिक विफलताओं पर जमकर निशाना साधा।

“हूं है करने से नहीं चलेगा, काम करना पड़ेगा” – महेंद्र चौधरी

महेंद्र चौधरी ने मंत्री विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी जिम्मेदारियां इतनी हैं कि वे यहां नहीं आ सकते। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि “अपने फैसले खुद नहीं लेते। कोई उनके पास जाता है तो पहले अपने बेटे के पास भेजते हैं, फिर भाभीजी के पास।” चौधरी ने यह सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों है।

कुमावत समाज ने लगाए ‘विजय सिंह मुर्दाबाद’ के नारे

चौधरी ने कुचामन सिटी में नाबालिग अपहरण के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि कुमावत समाज जो बीजेपी का पारंपरिक वोट बैंक माना जाता है, ने रैली निकालकर विजय सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी के पतन का संकेत है।

आरोप – मंत्री ने अपनी ही पार्टी की चेयरमेन को प्रताड़ित किया

नावां नगर पालिका के मामले में चौधरी ने कहा कि अध्यक्ष ने स्वयं शिकायत की है कि मंत्री विजय सिंह उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और जबरदस्ती दस्तखत करवाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि जब अध्यक्ष ने ऐसा करने से इनकार किया, तो उन्हें ध्वजारोहण तक नहीं करने दिया गया। चौधरी ने इसे लोकतंत्र का अपमान बताया।

चौधरी ने कहा कि रामदेवजी और तेजाजी के डीजे बजाने की अनुमति है, लेकिन नावां में।माइनॉरिटी समुदाय का डीजे बजाने पर रोक लगा दी गई। उन्होंने इसे कुचामन की सांस्कृतिक पहचान के खिलाफ बताया।

होटलों में हो रहा गंदा काम, पढ़ने वाले बच्चों की चिंता

चौधरी ने कुचामन में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गांजा, अफीम और अन्य अवैध गतिविधियां यहां आम हो गई हैं। कोई बदमाश अगर छिपना चाहता है, तो वह कुचामन आता है, क्योंकि उसे जनप्रतिनिधियों और पुलिस का साथ मिलता है।” उन्होंने होटलों में अवैध कारोबार और नशे की समस्या पर भी सवाल उठाए, जिससे कुचामन में पढ़ने आने वाले 50 से 60 हजार बच्चों का भविष्य खतरे में है। 

पूर्व विधायक ने मजाकिया अंदाज में एक घटना का जिक्र किया – 

चौधरी ने कहा कि चितावा गया था जहां एक व्यक्ति की बकरियां चोरी हो गईं। जब इसकी शिकायत विजय सिंह से की गई, तो उन्होंने जवाब दिया “अब तो बकरियां काटकर खा ली गई होंगी।” उन्होंने यह भी कहा कि लोग बिजली की कमी से परेशान हैं और जवाब में उन्हें “छत पर चले जाओ” जैसी बातें सुनने को मिलती हैं।

महेंद्र चौधरी ने कहा – उपमुख्यमंत्री बैरवा और विजय सिंह के बीच गहरी दोस्ती है। वे रोजाना रात 8 बजे से 12 बजे तक साथ बैठते हैं। अब वे क्या करते हैं, यह पता नहीं, लेकिन शायद इसी वजह से महिला थाना चला गया।

मंत्री इस्तीफा दें तो कुचामन जिला बन जाए

चौधरी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री चाहें तो कुचामन को आज ही जिला बनाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए विजय सिंह को इस्तीफा देना होगा, जो वे कभी नहीं देंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुचामन सिटी में बनने वाला अस्पताल अब व्यापारियों के दबाव में कुचामन वैली में बनाया जा रहा है।

अंत में पूर्व विधायक ने अपने पार्षदों को फटकारते हुए कहा कि 

“10 दिन के लिए पद पर बैठ गए, तो तुम उन्हें मालाएं पहना रहे हो, व्हाट्सएप पर बधाई दे रहे हो सब पता है। अगर जीत जाओ चुनाव तो खुद को बड़ा मत समझो, नहीं तो अकेले चुनाव लड़कर देख लेना।”

महेंद्र चौधरी ने दावा किया कि आरएसएस ने विजय सिंह को बुलाकर मेघवाल परिवार को परेशान करने के लिए फटकार लगाई थी।
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!