Saturday, April 18, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन नगरपरिषद में आसिफ खान ही रहेंगे सभापति, कोर्ट से मिला स्टे

कुचामन नगरपरिषद में आसिफ खान ही रहेंगे सभापति, कोर्ट से मिला स्टे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामनसिटी। कुचामन नगर परिषद का राजनीतिक घमासान एक बार न्यायिक प्रक्रिया के बाद थम गया है। सभापति आसिफ खान को उच्च न्यायालय जोधपुर से अपने निलंबन आदेश पर स्थगन मिल गया है। ऐसे में अब आसिफ खान ही सभापति की कुर्सी संभालेंगे।

- विज्ञापन -image description
image description
कुचामन में आतिशबाजी करते कांग्रेसी कार्यकर्ता
कुचामन में आतिशबाजी करते कांग्रेसी कार्यकर्ता

दरअसल, आसिफ खान को पिछले दिनों सरकार ने निलंबित कर सुरेश सिखवाल को सभापति का कार्यभार दिया था।

- विज्ञापन -image description

खबर –  कुचामन में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सुरेश सिखवाल बने नगर परिषद के नए सभापति, संभाला कार्यभार

जिसके बाद आसिफ खान ने इस निलंबन आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। तीसरी सुनवाई के दौरान आज सोमवार को उच्च न्यायालय ने आसिफ खान को राहत प्रदान करते हुए निलंबन पर स्थगन आदेश दे दिया।

- Advertisement -ishan

ऐसे में अब सभापति के पद पर आसिफ खान ही कार्य कर सकेंगे। स्थगन आदेश में उपसभापति हेमराज चावला को भी राहत मिली है। वह अब बतौर पार्षद और उपसभापति के पद पर ही बने रहेंगे। स्थगन आदेश मिलने के बाद कुचामन में पुराने बस स्टैंड पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

बता दें कि 19 अगस्त को स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक ने सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला को निलंबित कर दिया था। खबर – कुचामन नगरपरिषद सभापति आसिफ खान और उपसभापति हेमराज चावला निलंबित

सभापति पर आरोप था कि उन्होंने नाम निर्देशन पत्र दाखिल करवाते समय जानबूझकर आवश्यक तथ्य छिपाए। विभाग की जांच में कहा गया कि पदोन्नति के योग्य कार्मिकों को छोड़ते हुए नियमविरुद्ध नीचे की मेरिट लिस्ट के कार्मिक को ऊपर के पदों पर सुपरसीड करते हुए सीधे पदोन्नति दे दी। खबर – कुचामन सभापति निलंबन प्रकरण: पहले नाम निर्देशन की जांच फिर पदोन्नति के प्रकरण में निलंबित, यह कैसा आदेश 

आखिर उपसभापति को क्यों हटाया गया पढ़ें यह खबर –  कुचामन में आखिर क्यों करना पड़ा सभापति और उपसभापति को निलंबित- पढ़ें यह इनसाइड स्टोरी 

यह खबरें भी पढ़ें – 

कुचामन में हटाए गए कांग्रेस के सभापति और उपसभापति, अब भाजपा विधायक ने उगला सच

कुचामन में सूचना बोर्ड हटाने पर निलंबित उपसभापति का विरोध

कुचामन सिटी में सियासी तख्तापलट के बाद कांग्रेस का विरोध सोशल मीडिया तक सिमटा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!