Tuesday, April 14, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में दशहरे की धूम, 50 फीट रावण दहन के लिए...

कुचामन सिटी में दशहरे की धूम, 50 फीट रावण दहन के लिए तैयार स्टेडियम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. इस बार भी शहर में दशहरे का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर परिषद कार्यालय के पास स्थित कुचामन स्टेडियम में भव्य रावण दहन का आयोजन किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description

रावण दहन से पहले भगवान राम की भव्य यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें शहरवासियों की भागीदारी देखने लायक होगी।

- विज्ञापन -image description

मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इस बार विशेष रूप से 50 फीट ऊँचा रावण और 30-30 फीट के मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले तैयार किए गए हैं। इन पुतलों पर आकर्षक सजावट की गई है और हाथों में शस्त्र तथा मुकुट के साथ इन्हें एक अद्भुत दृश्य में सजाया गया है।

- Advertisement -ishan

नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया ने बताया कि दशहरे के दिन 2 अक्टूबर को कार्यक्रम इस प्रकार होगा – दोपहर 3 बजे पुरानी धान मंडी, रघुनाथ मंदिर से भगवान राम की यात्रा प्रारंभ होगी। डीजे की धुन पर लोग नाचते हुए और आतिशबाजी के साथ कुचामन सिटी स्टेडियम तक यात्रा करेंगे। वहां राम-रावण संवाद का मंचन होगा जो दर्शकों के लिए मनोरंजन और उत्साह का केंद्र होगा।

राम-रावण संवाद के बाद आतिशबाजी का भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें कई प्रकार के रंग-बिरंगे पटाखे आसमान में अपने रंग बिखेरेंगे और यह नजारा सचमुच देखने लायक और अद्भुत होगा।

शाम को रावण दहन का मुख्य आकर्षण होगा। जिसमें राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी द्वारा धनुष से रावण पर अग्नि तीर का प्रहार कर रावण का विधिवत दहन किया जाएगा।

इस बार के आयोजन में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। पुलिस द्वारा जाप्ता तैनात किया जाएगा और मंत्री की मौजूदगी में कई पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, ताकि सभी लोग सुरक्षित और आनंदमय दशहरे का अनुभव कर सकें।

कुचामन सिटी में सुबह से जारी बारिश, दशहरे तक रहेगा प्रभाव

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!