Tuesday, April 21, 2026
Homeनावां शहरनावां में तेज बारिश से फसल और नमक उत्पादन प्रभावित

नावां में तेज बारिश से फसल और नमक उत्पादन प्रभावित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां उपखंड मुख्यालय सहित आस-पास में क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तेज बारिश शुरू हुई। सुबह 05: 45 से शुरू हुई बारिश लगभग 10 बजे तक चली।

- विज्ञापन -image description
image description

तहसील कार्यालय में सुबह 08 बजे तक 102 एमएम बारिश दर्ज की गई। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश से खेतों में खड़ी बाजरा, मूंग और ग्वार सहित अन्य फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

- विज्ञापन -image description

किसानों के अनुसार – इस समय फसलें कटाई के लिए तैयार थीं। लगातार बारिश के कारण पैदावार की गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका है। खेतों में पानी भर जाने से कटाई का काम भी रुक गया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। चारे की फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।

नमक उत्पादन इकाइयों में इन दिनों सफाई का कार्य चल रहा है। इस बारिश से एक बार यह कार्य भी रुक गया है। नमक उत्पादकों के अनुसार यह बारिश नहीं होती तो दीपावली तक नमक उत्पादन शुरू हो जाता। लेकिन अब नमक उत्पादन में देरी हो सकती है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी में सुबह से जारी बारिश, दशहरे तक रहेगा प्रभाव

कुचामन सिटी जिला चिकित्सालय में ओपीडी का नया समय कल से लागू

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!