Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में सुबह से जारी बारिश, दशहरे तक रहेगा प्रभाव

कुचामन सिटी में सुबह से जारी बारिश, दशहरे तक रहेगा प्रभाव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी। शहर में लंबे समय बाद फिर से बारिश का दौर जारी हो गया है। सुबह तेज बारिश के बाद हल्की-हल्की बूंदाबांदी हो रही है। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है और ठंडक बढ़ गई है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण उत्तर और उत्तर-पूर्वी भागों में बारिश हो रही है। इसके अलावा खंभात की खाड़ी से लेकर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनी द्रोणिका के प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी भागों में अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है।

- विज्ञापन -image description

दशहरे तक बारिश की चेतावनी पहले ही जारी की गई थी और मंगलवार को इसका असर साफ दिखाई दिया। कुचामन सिटी, डीडवाना सहित जिले के अन्य शहरों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन के समय की बढ़ती गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है।

कुचामन सिटी का अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -ishan

नागौर, सीकर और बीकानेर में भी आज सुबह बारिश दर्ज की गई। विभाग ने 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जो 3 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments