Saturday, May 16, 2026
Homeक्राइम न्यूजडीडवाना-कुचामन जिले में एक दिन का विशेष पुलिस अभियान, 26 मामले दर्ज

डीडवाना-कुचामन जिले में एक दिन का विशेष पुलिस अभियान, 26 मामले दर्ज

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन: महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज के निर्देशानुसार रविवार को डीडवाना-कुचामन जिले में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में जिले के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी तथा थानाधिकारी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

- विज्ञापन -image description

अभियान के दौरान जिलेभर से 41 पुलिस टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर दबिशें दी गईं। इस दौरान अवैध शराब, जुआ, मादक पदार्थों और हथियारों से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 26 प्रकरण दर्ज किए गए।

प्रमुख कानूनी कार्रवाई –

  • राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत कुल 14 प्रकरण दर्ज किए गए।
  • जुआ अधिनियम के तहत 10 प्रकरण दर्ज हुए।
  • एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 प्रकरण दर्ज किए गए।
  • 03/25 आर्म्स एक्ट के तहत 1 प्रकरण दर्ज किया गया।

थाना स्तर पर की गई उल्लेखनीय कार्रवाइयाँ –

  • थाना बडू: अवैध हथियार रखने के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
  • थाना डीडवाना एवं गच्छीपुरा: एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ रखने वालों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए।
  • थाना डीडवाना, खुनखुना, लाडनूं, कुचामन सिटी, नावां, मारोठ, चितावा, परबतसर: इन क्षेत्रों में जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा गया।
  • थाना मौलासर, लाडनूं, जसवंतगढ़, निम्बी जोधां, कुचामन सिटी, नावां, मारोठ, चितावा, मकराना, पीलवा, गच्छीपुरा, बहु: इन थानों में आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब संबंधित गतिविधियों पर कार्रवाई की गई।

अभियान रहेगा निरंतर – पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जीरो टॉलरेंस नीति के तहत समय-समय पर ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे। 

- Advertisement -ishan

डीडवाना-कुचामन के ग्रामीणों से टोल वसूली पर नाराज हुए सांसद बेनीवाल, प्रशासन को सोमवार तक की चेतावनी

ब्लैक फिल्म लगी कारों व तेज आवाज वाली बुलेट बाइकों पर डीडवाना-कुचामन पुलिस की कार्रवाई

डीडवाना: मवेशी सामने आने से अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार हुए घायल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!