Homeडीडवानाडीडवाना: मवेशी सामने आने से अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार हुए घायल

डीडवाना: मवेशी सामने आने से अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार हुए घायल

108 की सहायता से घायलों को पहुंचाया हॉस्पिटल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना उपखंड क्षेत्र के छापरी टोल प्लाजा के पास एक बाइक पर सवार दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – बाइक सवार परमेश्वर हेमराज निवासी शाहपुरा अपनी बाइक से किशनगढ़ से अपने गांव शाहपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान छापरी टोल प्लाजा के सामने अचानक एक मवेशी बाइक के सामने आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों युवक घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर 108 के पायलट रामस्वरूप बिजारनिया व ईएमटी राजेंद्र मुवाल मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से डीडवाना शहर के राजकीय बागड़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

- Advertisement -ishan

डीडवाना के राजकीय बांगड़ महाविद्यालय के भवनों को पीडब्ल्यूडी ने किया सील, डेंजर जोन घोषित

डीडवाना कुचामन जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली निर्वाचन कार्यों से जुड़े अधिकारियों की बैठक

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments