Wednesday, April 29, 2026
Homeनावां शहरनावां में डंपर से गौवंश कुचलने पर बवाल, बीड़ क्षेत्र में पेड़...

नावां में डंपर से गौवंश कुचलने पर बवाल, बीड़ क्षेत्र में पेड़ कटाई पर भी कार्रवाई की मांग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के उपखंड कार्यालय में सोमवार को गौभक्तों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर रविवार रात डंपर चालक द्वारा की गई गौहत्या के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

- विज्ञापन -image description
image description

साथ ही, नावां के बीड़ क्षेत्र में सांभर साल्ट और निजी कंपनी द्वारा अतिक्रमण के लिए हरे पेड़ों की कटाई व रास्ता बंद करने की शिकायत करते हुए उस पर भी कार्रवाई की मांग की गई।

- विज्ञापन -image description

गौभक्तों ने उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन में बताया कि रविवार देर रात बजरी से भरे डंपर के चालक ने चार से पांच गौवंश को कुचल दिया। इस पर ग्राम उलाना के लोगों और गौभक्तों ने जब डंपर को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने तीन लोगों को कुचलने का भी प्रयास किया, जिससे वे घायल हो गए। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई गई है।

इसके साथ ही बीड़ क्षेत्र में गौवंश के चारे-पानी का संकट खड़ा किया जा रहा है। एक निजी कंपनी द्वारा सोलर प्लांट के नाम पर सैकड़ों पेड़-पौधे काटे जा रहे हैं, जबकि उक्त बीहड़ क्षेत्र की भूमि पर माननीय न्यायालय का स्थगन आदेश लागू है। इसके बावजूद न्यायालय के आदेश की खुलेआम अवहेलना की जा रही है।

- Advertisement -ishan

लोगों ने उपखंड अधिकारी से दोनों मामलों में शीघ्र कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर वे आंदोलन करेंगे।

नावां: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव

नावां में गौवंश और लोगों के टक्कर मारकर भागे बजरी के भरे डंपर

नावां में जलभराव से रेलवे स्टेशन मार्ग 10 दिन से बंद, राहगीर परेशान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!