Friday, May 1, 2026
Homeनावां शहरनावां: आनंदपुरा में आयोजित हो रहा सप्त दिवसीय अखंड रामधुन सप्ताह, राम...

नावां: आनंदपुरा में आयोजित हो रहा सप्त दिवसीय अखंड रामधुन सप्ताह, राम नाम से गूंज रहा धाम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां. ग्राम आनंदपुरा स्थित कैशरिया कुंवरजी धाम में सप्त दिवसीय अखंड रामधुन सप्ताह एवं खड़ी सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

धार्मिक वातावरण से सराबोर इस आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु-विशेषकर महिलाएं और पुरुष-बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग ले रहे हैं।

- विज्ञापन -image description

मुख्य पुजारी ज्ञानाराम कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन स्थल पर राम दरबार, कैशरिया कुंवरजी महाराज, श्रीमद्भागवत गीता, रामायण, एवं सवा दो करोड़ राम नाम का विशेष जाप किया जा रहा है। श्रद्धालु दिन-रात रामधुन गाते हुए परिक्रमा कर रहे हैं। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए राम नाम संकीर्तन में लीन नजर आ रही हैं।

यह आयोजन न केवल ग्राम आनंदपुरा बल्कि आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया है। सुबह से लेकर रात तक भक्ति और भजन का माहौल बना हुआ है, जिससे समूचा धाम राममय हो गया है। 

- Advertisement -ishan

नावां में डंपर से गौवंश कुचलने पर बवाल, बीड़ क्षेत्र में पेड़ कटाई पर भी कार्रवाई की मांग

नावां: सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव

नावां में गौवंश और लोगों के टक्कर मारकर भागे बजरी के भरे डंपर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!