Tuesday, May 5, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: विवाह वर्षगांठ पर भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ने किया पौधारोपण,...

कुचामन सिटी: विवाह वर्षगांठ पर भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ने किया पौधारोपण, मंत्री विजयसिंह रहे मौजूद

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान सरकार द्वारा संचालित वंदे गंगा जल अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कमल राजोरिया ने अपनी विवाह वर्षगांठ को पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

- विज्ञापन -image description
image description

कमल राजोरिया ने अपने विवाह की 28वीं सालगिरह के अवसर पर शहर के एक पार्क में 56 छायादार और फूलदार पौधे लगाकर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर राजस्थान सरकार में मंत्री विजय सिंह चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

- विज्ञापन -image description

इस कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गट्टाणी, देवीलाल दादरवाल, राजेन्द्र कुमावत, बरखा जैन, खेता राम सिसोदिया, मूलचंद बागड़ा, मनोहर सिंह रूपपुरा, तुलसीराम कुमावत, अयूब शेख, भाजपा मंडल महामंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, जसराज खुड़ीवाल, गौतम चंदेलिया, किशन गुर्जर, आनंद व्यास, फूलचंद कुमावत, गजाधर राजोरिया, ललित कुमावत, हुकमराज कुमावत, नरेंद्र सिंह, नेमीचंद कुमावत, रामेश्वर कुमावत, श्रीपाल सिंह, जीवन सिंह, ओमजी बरवाल, सुरेन्द्र सिंह, ओमजी सैन, अविनाश कुमावत, पंकज कुमावत समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें पुष्पा देवी, दीपा देवी, सुशीला देवी और राधा देवी ने भाग लिया। सभी उपस्थित अतिथियों का स्मृति चिन्ह और सादर अभिनंदन किया गया।

- Advertisement -ishan

कमल राजोरिया ने कहा कि “प्रत्येक व्यक्ति को अपने विशेष दिनों पर पौधारोपण करना चाहिए और हम यह संकल्प लेते हैं कि इन सभी पौधों की देखभाल हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी रहेगी। इन पौधों को नाम के साथ लगाकर इन्हें भविष्य की स्मृति का स्वरूप दिया गया है।”

कुचामन ट्यूरिज्म: कुचामन की दक्षिण- पश्चिम पहाड़ियों में छुपी है पर्यटन की अपार संभावनाएं, बन सकता है ट्यूरिज्म पॉइंट

कुचामन न्यूज़: आसपुरा रोड पर जलभराव से लोग परेशान

कुचामन सिटी में पहली बारिश में ही सड़कों की खुल गई पोल, जगह-जगह टूटीं

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!